🔥 रोख-ठोक खबर🔥
भद्रावती- वरोरा:-भाजयुमो के प्रदेश सचिव इमरान खान ने नगर परिषद चुनाव से पहले राजनीति के मैदान में जोरदार एंट्री की है. उनका बयान ही अब सियासी गलियारों में हलचल मचा रहा है “मुझे कुर्सी नहीं, सेवा चाहिए… मैं नगरसेवक नहीं, जनता का जनसेवक बनकर चुनाव लड़ूंगा!”
इमरान खान ने कहा कि आज राजनीति दिखावे, वादों और झूठे भाषणों में फँस गई है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है.
वे बोले.
“जनता अब उन चेहरों को
पहचान चुकी है जो सिर्फ
चुनाव के वक्त घर-घर पहुँचते
हैं। मैं तो सालों से जनता के
बीच हूँ.
हर मुश्किल में, हर
ज़रूरत में!”
भद्रावती के युवाओं में इमरान खान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.
उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीन से जुड़ी राजनीति ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। इलाक़े के लोग खुले तौर पर कह रहे हैं
“इमरान खान किसी पार्टी की मजबूरी नहीं, जनता की जरूरत हैं!”
नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि “जनताने बनाए दिखावटी नेता” का होने वाला है.
और इस जंग में इमरान खान ने सीधा एलान कर दिया है.
“मैं राजनीति करने नहीं, सेवा
करने आया हूँ.
जो जनता के
बीच रहेगा, वही असल
विजेता होगा!”
“इमरान खान की ललकार कुर्सी नहीं, सेवा चाहिए! जनता का असली जनसेवक मैदान में!”


