Friday, April 17, 2026
Homeचंद्रपूर5 साल के 500 रुपये! वोटर निकला 27 पैसे रोज का .....

5 साल के 500 रुपये! वोटर निकला 27 पैसे रोज का .. हाय रे चुनावी तमाशा.. !

.. हाय रे चुनावी तमाशा.. !

चंद्रपुर न्यूजडेस्क..!✍️
प्रमोद दुबे..

चुनाव आते ही शहर में नोटों की खुशबू फैल गई है..
इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता हिमायु अली ने जनता से मुलाकात कर ऐसा गणित बताया कि लोग पहले हंसे, फिर सोच में पड़ गए.

हिमायु अली बोले,
“भाई, कोई नेता अगर वोट के बदले 500 रुपये दे रहा है तो खुश मत हो..
ये पैसे पूरे 5 साल के हैं।
5 साल मतलब 1825 दिन।
हिसाब लगाओ तो तुम 27 पैसे रोज के वोटर निकले!”

इतना सुनते ही जनता बोली ..
“अरे भैया, इससे सस्ता तो आजकल टॉफी भी नहीं मिलती!”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
“आज 500 रुपये लेकर वोट दे दोगे, कल काम मांगने जाओगे तो नेता बोलेगा ..!
‘अरे, पूरे पैसे दिए थे ना… अब क्या रोज-रोज आएगा?’”

नगरसेवकों पर भी चुटकी लेते हुए बोले,
“एक वार्ड में चार नगरसेवक हैं, लेकिन काम ऐसा कि
एक बोले .. उधर जाओ..!
दूसरा बोले … इधर आओ,..!
तीसरा बोले .. कल आना..!
और चौथा तो मोबाइल ही नहीं उठाता!”
हिमायु अली ने हंसते-हंसते गंभीर बात कही,
“भाई लोगो, वोट कोई सब्जी नहीं है जो किलो के भाव बिके.
500 रुपये में वोट बेचोगे तो 5 साल तक सिर्फ आश्वासन ही खाओगे”
चंद्रपुर में चुनावी माहौल गरम है, नोट ठंडे हैं और वोटर का भाव…
27 पैसे रोज!
जनता अब हंस रही है, लेकिन सवाल वही है.
हंसते..हंसते वोट बेचोगे या सोच..समझकर दोगे?

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

काॅपी करू नका..!