Friday, April 17, 2026
Homeचंद्रपूर5 साल के 500 रुपये मतलब वोटर की कीमत सिर्फ 27 पैसे...

5 साल के 500 रुपये मतलब वोटर की कीमत सिर्फ 27 पैसे रोज? हिमायु अली का सीधा सवाल

चंद्रपुर..न्यूज डेस्क

प्रमोद दुबे

चुनाव के समय वोट खरीदने की बातों पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमायु अली ने कड़ा विरोध जताया है.
इसी सिलसिले में उन्होंने चंद्रपुर शहर के लोगों से सीधे मुलाकात कर बातचीत की.

मुलाकात के दौरान हिमायु अली ने कहा कि कुछ उम्मीदवार वोट के बदले 500 रुपये देते हैं. लेकिन ये पैसे पूरे 5 साल के होते हैं.
5 साल में करीब 1825 दिन होते हैं. अगर हिसाब लगाया जाए तो वोटर की कीमत रोज सिर्फ 27 पैसे बैठती है.
यह सोचने वाली बात है, ऐसा उन्होंने कहा.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “जो आज आपका वोट पैसे देकर खरीदता है, वही आदमी चुनाव जीतने के बाद आपके काम नहीं करता..
जब काम लेकर जाओ तो बोलता है.
फुकट में नहीं जीते हैं”
हिमायु अली ने नगरसेवकों के काम पर भी सवाल उठाए
उन्होंने कहा कि एक वार्ड में चार चार नगरसेवक हैं, फिर भी हर कोई अपना-अपना इलाका बांटकर बैठा है। जनता का काम एक-दूसरे पर टाल दिया जाता है, जिससे आम आदमी परेशान होता है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट देते समय पैसे को मत देखो, उम्मीदवार का काम, ईमानदारी और विकास की सोच देखो..

चंद्रपुर जिले में चुनाव के दौरान वोट खरीदने और गड़बड़ियों के आरोप लग रहे हैं.
ऐसे माहौल में हिमायु अली की यह मुलाकात और उनका संदेश वोटर को जागरूक करने वाला माना जा रहा है

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

काॅपी करू नका..!