Saturday, June 6, 2026
Homeभद्रावतीदेशरक्षा के लिए सज्ज युवाओं को सलाम; इमरान खान व शंकर बोरघरे...

देशरक्षा के लिए सज्ज युवाओं को सलाम; इमरान खान व शंकर बोरघरे की सदिच्छा भेंट

भद्रावती (प्रतिनिधी) न्यूज डेस्क ✍️

देशरक्षा के लिए तैयार अग्निवीर जवानों से प्रदेश सचिव इमरान खान तथा महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई शाखा के जिला अध्यक्ष शंकर बोरघरे ने मुलाकात कर उनके कार्य को सलाम किया.

भद्रावती में हुई इस भेंट के दौरान अग्निवीर जवानों से संवाद किया गया.
प्रशिक्षण, सेवाकाल के अनुभव तथा देशसेवा के प्रति उनके संकल्प पर चर्चा हुई। जवानों ने राष्ट्ररक्षा की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का विश्वास व्यक्त किया.

इमरान खान ने कहा कि युवाओं का देशसेवा के लिए आगे आना गर्व की बात है। शंकर बोरघरे ने भी ऐसे देशसेवक युवाओं के कार्य को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर जवानों का मनोबल बढ़ाया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अंत में सभी ने एक साथ छायाचित्र लेकर इस क्षण को स्मरणीय बनाया,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

काॅपी करू नका..!