अहेरी की मिट्टी से जर्मनी तक…!
गडचिरोली:-अहेरी की पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह भूमि है जहाँ समाजसेवा, शिक्षा, भाषा-संरक्षण और इंसानी रिश्तों की एक प्रेरणादायी गाथा आकार लेती है.
अहेरी की मिट्टी से शुरू हुआ यह प्रवास आज जर्मनी और ऑक्सफर्ड तक पोहोचला है और गडचिरोली के सामाजिक इतिहास को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है.
सन 1909 में सांगली से अहेरी आए एक समाजसेवी परिवार ने उस दौर में वंचित और उपेक्षित बच्चों के लिए शिक्षा का मार्ग खोला, जब यहाँ पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं थी.
.अहेरी की पहली शाला की शुरुआत इसी परिवार ने की, जिससे अनेक बच्चों के जीवन में बदलाव आया और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव पड़ी.
इसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य वसंतराव पटवर्धन ने अहेरी की पहली ग्राम पंचायत की स्थापना की और वे अहेरी के पहले सरपंच बने.
उन्होंने अहेरी की पहली सड़क बनवाई और उसका पहला रोड मैप तैयार किया। ब्रिटिश काल में अबकारी दरोगा के रूप में कार्य करते हुए मिले प्रशासनिक अनुभव का उपयोग उन्होंने जनहित और विकास के लिए किया. अहेरी के प्रशासनिक और भौतिक विकास में उनका योगदान आज भी सम्मान से स्मरण किया जाता है.
इस परिवार का सबसे महत्वपूर्ण योगदान गोंडी माडिया भाषा के संरक्षण और अध्ययन के क्षेत्र में रहा.
गोंडी माडिया भाषा का व्याकरण और शब्दकोश तैयार कर उसे शास्त्रीय रूप दिया गया। यह कार्य इतना महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ कि गोंडी माडिया व्याकरण दुनिया की प्रतिष्ठित Oxford University से प्रकाशित हुआ। अहेरी जैसे दूरस्थ क्षेत्र की भाषा का अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना पूरे गडचिरोली जिले के लिए गर्व का विषय बना।
सन 1975 में जर्मनी की University of Cologne से आए शोधकर्ता Harbert Dremer गडचिरोली पहुँचे। गोंडी माडिया भाषा के अध्ययन के दौरान उनके ठहरने की व्यवस्था वसंतराव पटवर्धन के निवास पर की गई.
यहीं उनकी पहचान वसंतराव पटवर्धन की पुत्री Meena Patwardhan से हुई। भाषा और संस्कृति पर हुई बातचीत धीरे-धीरे विश्वास और स्नेह में बदली। दो वर्षों तक चले संवाद के बाद परिवार की सहमति से मीना पटवर्धन और हार्बट ड्रेमर का विवाह हुआ.
शोध से शुरू हुई यह पहचान जीवनभर के रिश्ते में बदल गई.
आज यह परिवार गोंडी माडिया भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा है.नई पीढ़ी भी इस वैचारिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है.अहेरी से शुरू हुई यह कहानी आज जर्मनी और ऑक्सफर्ड तक पहुँच चुकी है और यह सिद्ध करती है कि सेवा, ज्ञान और प्रेम की कोई सीमा नहीं होती.
अहेरी की मिट्टी से जन्मी यह गाथा केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि गडचिरोली की गौरवशाली पहचान है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देती रहेगी
- रस्त्यावरील झाडे अपघातांचे कारण;प्रशासनाचे दुर्लक्ष..!
- नामुचा “डल्ला” ठेकेदार-दारू विक्रेत्यांकडून “उत्साह” चा “फंड”..!
- भद्रावती आंबेडकरी राजकारणात संभ्रम; बी.एस.पी. व वंचित बहुजन आघाडीची भूमिका अस्पष्ट
- पदवीधर मतदारसंघात नाम्याचा “डल्ल्यामुळे” कार्यकर्त्यांत नाराजी..! पक्षीय गडबडीत : नाम्याचा, टक…टक…टक..टक! ‘डल्ला’!
- पदवीधर मतदारसंघात नाम्याचा “डल्ल्यामुळे” कार्यकर्त्यांत नाराजी..! पक्षीय गडबडीत : नाम्याचा, टक…टक…टक..टक! ‘डल्ला’!
- विस वर्षांनंतर लोकमान्य विद्यालयाच्या वर्गमित्रांचा भावनिक पुनर्मिलन समारंभ
- जुन्या कार्यकर्त्यांना डावलून स्वयंघोषित नाम्यांच्या “डल्ला” प्रकरणावर नारीशक्तीने ठोस निषेध..
- भद्रावतीतील नाम्याचा राजकीय विस्फोट…! ज्येष्ठांचा विश्वासघात, अवैध व्यवसायांचा आधार, आणि पक्षांतर्गत वाढते वाद..! नाम्याचा “डल्ला” ..! स्वयंघोषित नेतृत्वाने भद्रावतीत वादांचा वाढता पाऊस…
- भद्रावती नगरपरिषद निवडणूक; प्रभाग ७ मध्ये इम्रान खान हे संभाव्य नगरसेवक म्हणून चर्चेत…!
- “त्या” पक्षातील पारदर्शकतेवर जुन्या निष्ठावंतांचा भडकता ऐल्गार..! नाम्या यांच्या उमेदवारीवर प्रश्नचिन्ह..!


